हैशटैग
#VigyanmatiVishudhmatiMataJi1975

Aryika Shri 105 Vigyanmati Mataji took Initiation from Aryika Shri 105 Vishuddhmati Mataji.
आर्यिका श्री १०५ विज्ञानमती माताजी ने आर्यिका श्री १०५ विशुद्धमति माताजी से दिक्षा ली है।
‘रत्नगर्भा वसुन्धरा’, किन्तु वसुन्धरा जन्म देती है 'जड़' रत्नों को और कोमलाङ्गी, ममतामूर्ति नारी जन्म देती है 'चेतन' रत्नों को जिनसे घर-आंगन ही नहीं, ग्राम, नगर, प्रान्त, देश तक जगमगा उठते हैं। नारी अपने विविध रूपों में माँ, बहिन, पुत्री, पत्नी, वधू के रूप में सदैव पुरुष की प्रेरणा स्रोत रही है। पर सर्वाधिक प्रभावशाली और चिर स्मरणीय रूप में उसका 'माँ' का स्वरूप सर्वोपरि है। कहा भी है- 'जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी।'
माँ ही शिशु को गर्भ से संस्कारित करती है और उसे अपनी इच्छानुसार डाल सकती है, वह चाहे तो उसे लोकपूज्य बनने में सहायक हो सकती है और चाहे तो लोकनिन्द्य बनने में भी ऐसा ही एक विलक्षण लोकपूज्य व्यक्तित्व हमारे बीच है जिनकी माँ ने उन्हें गर्भावस्था में ही समता, संयम, त्याग, परोपकार और वात्सल्य की शिक्षा दी और सिखाया कि 'संसार में जीव अकेला ही आता है और अकेला ही विदा होता है।' 'सुख-दुःख का भोक्ता जीव स्वयं है।' ऐसी शिक्षाओं से संस्कृत उस व्यक्तित्व का वर्तमान में नाम है आर्यिका १०५ श्री विज्ञानमती माताजी जो विगत दो दशक से आर्यिका व्रतों का निर्दोष रूप से पालन करते हुए स्व- पर कल्याण में निरत हैं।
ममतामयी माँ ने शैशवास्था में 'लीला' में जो बीज - वपन किया, बाल्यावस्था में वह देवदर्शन और साधु-समागम के माध्यम से पल्लवित हुआ। एक दिन श्रीमन्दिरजी में जब आप पूज्य आर्यिका १०५ चन्द्रमती माताजी के दर्शन कर रही थीं, तब आप शायद चौदह वर्ष की रही होंगी, एक महिला दर्शनार्थी माताजी से पूछा कि 'माताजी ! स्त्रीवेद का छेद कैसे हो सकता है ?' तो उनका उत्तर था “आर्यिका के व्रत अंगीकार करने से ही स्त्रीलिंग का छेद हो सकता है।” यह उत्तर सुनकर लीला ने मन-ही-मन निश्चय कर लिया कि मैं भी आर्यिका के व्रत अवश्य ग्रहण करूंगी।
समय निकलता गया, परिस्थितिवश अठारह वर्ष की अवस्था में एक सजातीय संभ्रान्त युवक से लीला का शुभ लग्न सम्पन्न हुआ किन्तु दाम्पत्य जीवन में आप अनुरक्त न हो सकीं और ससुराल में कुछ रूह परम्पराओं को मानने से आपने स्पष्ट मना कर दिया। आपने नयी वधू होकर भी अपने बड़े बुजुर्गों के सामने दृढ़तापूर्वक यह निवेदन किया कि "मैं सच्चे देवशास्त्र गुरु के अलावा धार्मिक मान्यता से किसी अन्य को नमस्कार नहीं कर सकती।”
आपके तीव्र पुण्योदय से तभी आपके गृहनगर भीण्डर में परम तपस्वी मुनिराज १०८ श्री विवेकसागर जी का वर्षायोग स्थापित हुआ । वर्षायोग में 'तीन लोक मण्डल विधान' का आयोजन हुआ। संघस्थ ब्रह्मचारिणी कुसुम दीदी ने तीन लोक की रचना समझाई। तभी आपने ठान लिया कि 'मुझे घर में नहीं रहना है।' वैराग्य का अंकुरण तो पहले से ही था, उसे सिंचित किया इस मण्डल विधान ने और इसमें खाद रूप सामग्री डाली 'तत्त्वार्थ सूत्र' ग्रन्थ के अध्ययन ने पूज्य महाराजश्री और उनकी संघस्था ब्र. कुसुम दीदी से लीला बहुत प्रभावित हुई और मन ही मन उनके अधिकाधिक सान्निध्य का सपना संजोने लगी ।
परम पूज्य मुनिश्री विवेकसागर जी महाराज का यह वर्षायोग सान्निध्य 'लीला' की दृढ़ता को और पुष्ट कर गया। मानों मुनिश्री कह गये हों “लीला ! घबराना नहीं, तुम आ जाना जब चाहो, मेरा आशीर्वाद सदैव तुम्हारे साथ है।"
-
तपस्वी सन्तों का आशीर्वाद निष्फल नहीं जाता, पूज्य विवेकसागर जी महाराज कठोर तपस्वी थे- उनका आशीर्वाद फलना ही था। 'लीला' गृहत्याग को तत्पर हो गई। घर, परिवार और समाज के सदस्यों ने आपको बहुत समझाने और घर में अटकाने का प्रयत्न किया परन्तु आपके सच्चे वैराग्य के सम्मुख ब प्रयास बौना साबित हुआ। पूज्य मुनिश्री के सान्निध्य में एक ग्रन्थ पद्यनन्दि-पंचविंशतिका का विमोचन समारोह आयोजित था भानपुरा में भीण्डर से कुछ भक्तजन इस समारोह में सम्मिलित हुए थे आपभी उनमें से एक थीं। पर आप समारोह में ही नहीं संघ में सम्मिलित होने की नीयत से आई थीं अतः भीण्डर नहीं लौटी। एक बार नहीं कई बार आपके परिजन आपको लेने के लिए आये पर आप मौन धारण कर लेती थीं उनसे बात भी नहीं करती थी और महामंत्र के जाप में संलग्न हो जाती थी। विवश हो, परिजन हताश हो गये और उन्होंने संघ में ठहरने की स्वीकृति दे दी। तब से मुनिश्री का संघ ही आपका स्थायी निवास हो गया जहाँ प्यासे को भरपूर पानी मिला और आपने उसका पूर्णतया पान किया ।
कुछ माह बाद ही संघस्था ब्र. कुसुम दीदी की आर्यिका दीक्षा हुई, वे अब आर्यिका १०५ विशालमती जी हो गईं। इस दीक्षा के अवसर पर ही आपने यथाशीघ्र आर्यिका के व्रत ग्रहण करने का मन- ही मन संकल्प किया और योग्य अवसर पाकर गुरुदेव से आर्यिका दीक्षा प्रदान करने हेतु निवेदन किया। गुरुदेव ने आपकी पात्रता की परीक्षा तो पहले कर ही ली थी- कूकनवाली ग्राम में २ फरवरी, १९८५ को आपकी आर्यिका दीक्षा सम्पन्न हुई। आप 'लीला दीदी' से आर्यिका विज्ञानमती हुईं। आर्यिका विशालमती जी को सहयोगिनी मिली तो आपको उनके रूप में सच्चा मार्गदर्शक गुरु के मार्गदर्शन में दोनों साथ रहतीं, अनवरत ध्यान अध्ययन में संलग्न रहतीं और आगमानुकूल कठोर चर्या में उद्यत रहतीं। तभी काल का एक झोंका ऐसा आया कि आपकी दीक्षा के डेढ़ वर्ष बाद ही गुरुदेव की समाधि हो गई।
गुरुदेव के प्रत्यक्ष मार्गदर्शन का अभाव हो गया परन्तु उनके द्वारा प्रदत्त शिक्षा, दीक्षा और अनुशासन के नियमों से दीक्षित जीवन की प्रगति में कोई बाधा नहीं आई। पूज्य आर्यिका विशालमती जी ने बखूबी संघ का भार अपने सिर लिया। आपने उनके साथ ग्यारह वर्षायोग सम्पन्न किये। इन ग्यारह वर्षों में गहन अध्ययन-अध्यापन के माध्यम से आपके ज्ञान में प्रौढ़ता आई, तर्कणा शक्ति प्रखर हुई दर्शन एवं न्याय शास्त्रों के ठोस अध्ययन से इसी बीच एक संघर्षपूर्ण परिस्थिति और सामने आई।
१९८६ के किशनगढ़ वर्षायोग में और उसके बाद भी यानी लगभग सात माह तक आप रोगग्रस्त रहीं किन्तु बहुत बीमारी की दशा भी आपके परिणामों में शिथिलता या संक्लेश उत्पन्न करने का साहस नहीं कर सकी। शरीर की उपेक्षा और आत्मकल्याण की भावना से तभी आपने नियम लिया कि मैं आहार में तीन रस से ज्यादा ग्रहण नहीं करूंगी। वह नियम अब 'यम' रूप बन चुका है।
आर्यिका संघ में धर्माराधना व्यवस्थित चल रही थी अध्ययन-अध्यापन की गतिविधियाँ चरम पर थीं तभी काल ने एक और प्रहार किया। पूज्य आर्यिका श्री विशालमती माताजी की समाधि हो गई। अब तो ज्येष्ठ होने के नाते संघ का सम्पूर्ण उत्तरदायित्व आप पर आ पड़ा। पर आप विचलित नहीं हुई। अपने ज्ञानबल से आपने परिस्थितियों की समीक्षा की जिससे आप में धैर्य और साहस का संचार हुआ। अभी संघ में एक बड़ा काम और सम्पन्न होना था नब्बे वर्षीय आर्यिका विद्युत्मती माताजी सल्लेखना समाधि की साधना कर रही थीं। आपने लगभग १७ माह तक नसीराबाद में रह कर बड़े साहस से आगम- निर्देशानुसार उनकी सल्लेखना करवाई। इस निर्दोष सल्लेखना के साक्षी लोगों की प्रतिक्रिया थी कि धन्य हैं आर्यिका विज्ञानमती जी जिन्होंने वयोवृद्ध आर्यिका विद्युत्मती माताजी की ठीक उसी तरह सेवा- - शुश्रूषा की जिस तरह २५ वर्ष पूर्व आचार्य विद्यासागर जी ने अपने दीक्षा शिक्षा गुरुदेव पूज्य ज्ञानसागर जी महाराज की की थी।
अब नवीन परिस्थिति सामने थी! साथ में कोई आर्यिका नहीं रही और एकाकी रहना आगम में निषिद्ध है। क्या किया जाय ? आपने संकल्प किया कि जब तक अकेली रहूंगी तब तक आहार में केवल दो रस ही ग्रहण करूंगी - यह संकल्प आज भी बना हुआ है। धन्य हैं पूज्य माताजी, आगम ही जिनके चक्षु हैं, आगमोक्त चर्या में आपने कभी शिथिलता नहीं आने दी। तभी आपको नेमावर सिद्धक्षेत्र में आचार्यश्री के दर्शन का लाभ प्राप्त हुआ। उसके बाद आष्टा और केसली के वर्षायोग' के बाद कुण्डलपुर में परम पूज्य आचार्य विद्यासागर जी महाराज के दर्शन किये और उन्हीं के आशीर्वाद से तीर्थराज सम्मेदशिखर जी की यात्रा हेतु प्रस्थान किया। सम्मेदशिखर जी के दर्शनों की उत्कट अभिलाषा ने न जाने कैसी प्रेरणा दी आपको कि ग्रीष्म ऋतु और अन्तरायजन्य विषमताओं के बावजूद आप प्रतिदिन चालीस किलोमीटर चलकर मात्र ३१ दिनों में वहाँ पहुँची । ३ जुलाई २००१ को मधुवन में प्रवेश किया और
४ जुलाई को तीर्थराज की प्रथम वन्दना की। वहीं वर्षायोग की स्थापना हुई। सम्मेदशिखर जी का यह वर्षायोग उग्रसाधना और गहन अध्ययन पूर्वक सानन्द सम्पन्न हुआ।
अनन्त सिद्धों की निर्वाणभूमि पर परम पूजनीया आर्यिका माताजी के माध्यम से संसार शरीर- भोगों से विरक्त पाँच ब्रह्मचारिणी बहनों ने आर्यिका के व्रत अंगीकार किये। पूजनीया आर्यिका श्री ने उन्हें विधिवत् आर्यिका दीक्षा दी। दीक्षानन्तर सबने पर्वतराज की वन्दना की। चार पाँच दिन बाद ही वहाँ से विहार कर पंचतीर्थों की यात्रा १५-२० दिन में सानन्द सोत्साह सम्पन्न कर बुन्देलखण्ड की ओर बिहार किया। बुन्देलखण्ड के आहार जी, पपोराजी, खजुराहो, द्रोणगिरिजी आदि १९ तीर्थों की वन्दना की। कुल चालीस दिनों में १२०० कि.मी. की यात्रा परम पूज्य आचार्य गुरुवर श्री विद्यासागरजी महाराज के दर्शनार्थ नेमावर पहुँच कर पूर्ण हुई। आचार्यश्री के दर्शन करके गर्मी की तपन में भी शीतलता की अनुभूति हुई। आर्यिका श्री विज्ञानमती माताजी अपने छोटे से संघ सहित महती धर्म प्रभावना करती हुई दक्षिण में बाहुबली क्षेत्र की ओर विहार कर रही हैं। इस वर्ष का वर्षायोग करमाला (सोलापुर - महाराष्ट - ) में सम्पन्न हो रहा है।
पूज्य आर्यिका श्री का जीवन प्रेरणा का स्रोत है और 'जहाँ चाह वहाँ राह' का निदर्शक है। वैवाहिक जीवन के बन्धनों से अत्यल्प समय में ही निकल कर आपने यही चरितार्थ किया है कि मन में उमंग, उत्साह और सच्चा वैराग्य हो तो सभी बन्धन छोटे हैं, कोई अवरोधक नहीं बन सकता। ख्याति, पूजा-प्रतिष्ठा से दूर रह कर आप अध्ययन और ध्यान को ही प्रमुखता देती हैं। आगमोक्त विशुद्ध चर्या ही आपका लक्ष्य है और इस दिशा में आप स्वयं के लिए बड़ी निर्मम हैं।
बस, यही कामना है कि आप आरोग्यपूर्ण दीर्घायु प्राप्त करें जिससे आपके माध्यम से रुचिशील जिज्ञासु जन स्वकल्याण में प्रवृत्त होकर मानव पर्याय को सार्थक कर सकें।
पूर्व नाम : लीला
पिताश्री : बालूलाल जी
माता : श्रीमती कमला जी
जन्मतिथि : मिति आश्विन शुक्ला पंचमी, सन् १९६३
जन्मस्थान : भीण्डर ( उदयपुर - राजस्थान)
लौकिक शिक्षा : हाई स्कूल
परिणय : भीण्डर में ही, १८ वर्ष की आयु में, सन् १९८१
गृह त्याग : परिणय के १८ माह बाद
प्रतिमा धारण : अलोध में ५ प्रतिमा, कुचामन में ९ प्रतिमा के व्रत
आर्यिका दीक्षातिथि : २ फरवरी १९८५, कूकनवाली ( कुचामन सिटी - राजस्थान)
दीक्षागुरु : परम पूज्य आचार्यकल्प श्री विवेकसागर जी मुनिराज
रुचियाँ : स्वाध्याय, तप त्याग, चिन्तन-मनन, लेखन
विशिष्टता : मधुर, गम्भीर पौराणिक शैली में प्रवचन
कृतियाँ : पद्यात्मक : तत्त्वार्थसूत्र विधान, सम्मेदशिखर विधान, कल्पद्रुम मण्डल विधान, चौंसठ ऋद्धि विधान, बड़े बाबा विधान, रक्षाबंधन विधान, भूषणद्वय महाकाव्य, भक्तिपुञ्ज मञ्जूषा, सम्मेदशिखर-माहात्म्य पूजन मञ्जूषा ।
गद्यात्मक : तत्त्वार्थ मञ्जूषा १-२, चौबीस ठाणा प्रश्नोत्तरी, संस्कार मञ्जूषा १-२, शीलमञ्जूषा, सच्चे देव का स्वरूप, भोगोपभोग परिमाण विधि, पलायन क्यों, बाल संस्कार मञ्जूषा १-२ ।
दीक्षित शिष्याएँ : आर्यिका वृषभमती, आर्यिका आदित्यमती, आर्यिका पवित्रमती आर्यिका गरिमामती, आर्यिका सम्भवमती, आर्यिका वरदमती
वर्षायोग स्थल : १९८५ गुरुदेव के साथ मारोठ, *१९८६ मदनगंज किशनगढ़,
१९८७ अजमेर, १९८८ सिंगोली, १९८९ रामगंजमण्डी,
१९९० शाहपुर, १९९१ रहली, १९९२ कटंगी, १९९३ हरदा,
१९९४ नीमच, १९९५ बिजौलिया, १९९६ केकड़ी, १९९७ नसीराबाद, १९९८ नसीराबाद, १९९९ आष्टा, २००० केसली, २००१ सम्मेदशिखर, २००२ आरौन, २००३ मालथौन, २००४ करमाला २००५ पाण्डिचेरी, २००६ श्रीरामपुर, २००७ घुवारा २००८ तेन्दूखेड़ा, २००९ बामौरकलाँ
१९८६ से १९९६ तक आर्यिका विशालमती जी के साथ।
#VigyanmatiVishudhmatiMataJi1975
आर्यिका श्री १०५ विज्ञानमती माताजी
| Name | Phone/Mobile 1 | Which Sangh/Maharaji/Aryika Ji you are associated with |
|---|---|---|
| Sangh Common Number | +919844033717 | #VardhamanSagarJiMaharaj1950DharmSagarJi |
| Hemal Jain | +918690943133 | #SunilSagarJi1977SanmatiSagarJi |
| Abhi Bantu | +919575455473 | #SunilSagarJi1977SanmatiSagarJi |
| Purnima Didi | +918552998307 | #SunilSagarJi1977SanmatiSagarJi |
| Varna Manish Bhai | +919352199164 | #KanaknandiJiMaharajKunthusagarji |
| Ankit Test | +919730016352 | #AcharyaShriVidyasagarjiMaharaj |
| Santosh Khule | +919850774639 | #PavitrasagarJiMaharaj1949SanmatiSagarJi1927 |
| Madhok Shaha | +919928058345 | #KanaknandiJiMaharajKunthusagarji |
| Siddharth jain Baddu | +917987281995 | #AcharyaShriVidyasagarjiMaharaj, #VishalSagarJiMaharaj1977VidyaSagarJi |
| Akshay Adadande | +919765069127 | #AcharyaShriVidyasagarjiMaharaj, #NiyamSagarJiMaharaj1957VidyaSagarJi |
| Mayur Jain | +918484845108 | #SundarSagarJiMaharaj1976SanmatiSagarJi, #VibhavSagarJiMaharaj1976ViragSagarJi, #PrabhavsagarjiPavitrasagarJiMaharaj1949, #MayanksagarjiRayansagarJiMaharaj1955 |
आर्यिका श्री १०५ विशुद्धमति माताजी १९७५ Aryika Shri 105 Vishuddhmati Mataji 1975
VishudhmatiMataJi1975VidyasagarJiMaharaj
Aryika Shri 105 Vigyanmati Mataji took Initiation from Aryika Shri 105 Vishuddhmati Mataji.
(Brief Introduction)
“That birth alone is meaningful by which one attains spiritual elevation;
In this impermanent world, who is there that does not die and is not reborn?”
The earth is called Ratnagarbha Vasundhara—the bearer of jewels. Yet, while the earth gives birth to inanimate gems, the gentle, compassionate woman gives birth to living jewels, who illuminate not only homes and courtyards but villages, cities, provinces, and even nations.
In her many forms—mother, sister, daughter, wife, daughter-in-law—a woman has always been a source of inspiration for men. Among all these, her most influential and eternally memorable form is that of a mother. It is rightly said:
“The mother and the motherland are superior even to heaven.”
A mother संस्कारizes (imbues values into) a child from the womb itself and can mold the child according to her wishes. She can guide the child to become worthy of public reverence—or otherwise. Among us is one such extraordinary and revered personality whose mother, during pregnancy itself, imparted lessons of equanimity, restraint, renunciation, altruism, and compassion, teaching that:
“In this world, the soul comes alone and departs alone,” and
“The soul itself is the experiencer of pleasure and pain.”
That personality, nurtured by such teachings, is today known as Aryika 105 Shri Vigyanmati Mataji, who for the past two decades has been impeccably observing Aryika vows, dedicated to self-welfare and universal welfare.
The seeds sown by her affectionate mother during childhood blossomed through temple visits and association with saints. Once, while having darshan of Revered Aryika 105 Chandramati Mataji, when she was about fourteen years old, a woman asked Mataji,
“Mataji, how can the obstruction of female-gender karma be destroyed?”
Mataji replied,
“Only by accepting the vows of an Aryika.”
Hearing this, Leela silently resolved within herself that she too would one day accept Aryika vows.
Time passed, and due to circumstances, at the age of eighteen, Leela was married to a respectable young man of the same community. However, she could not attach herself to household life and firmly refused to follow certain ritualistic traditions at her in-laws’ home. Even as a new bride, she clearly stated before her elders:
“I can bow only to the true Deva, Shastra, and Guru, and to no one else on religious grounds.”
By the rise of her powerful merit, the great ascetic Muni 108 Shri Viveksagar Ji Maharaj established his Chaturmas in her hometown Bhindar. During this period, the Three Worlds Mandal Vidhan was conducted, explained by Brahmacharini Kusum Didi. This deeply influenced Leela, strengthening her resolve to renounce household life. Her latent detachment was nourished by this ritual and further enriched by the study of the Tattvartha Sutra. She became deeply inspired by Muni Shri Viveksagar Ji and Brahmacharini Kusum Didi and longed for their proximity.
The blessings of great ascetics never go in vain. Determined, Leela prepared for renunciation. Despite repeated attempts by family and society to dissuade her, her genuine detachment prevailed. She joined the Sangh during a scripture release ceremony in Bhanpura and never returned home. After repeated attempts to bring her back failed, her family finally permitted her to remain with the Sangh.
Soon after, Brahmacharini Kusum Didi received Aryika initiation and became Aryika 105 Vishalmati Ji. Inspired, Leela requested initiation, and after due examination of her eligibility, on 2 February 1985, at Kukanwali village, she received Aryika Diksha and became Aryika Shri Vigyanmati Mataji.
Under disciplined guidance, she and Aryika Vishalmati Ji practiced rigorous conduct, meditation, and study. About a year and a half later, Gurudev attained Samadhi, but the discipline he instilled ensured uninterrupted spiritual progress.
Over the years, despite illness, hardships, responsibilities, and the loss of fellow Aryikas, Mataji demonstrated unwavering courage, strict adherence to Agamic conduct, and extraordinary service—most notably in guiding Aryika Vidyutmati Mataji through Sallekhana with exemplary devotion.
Later, alone in the Sangh, she undertook even stricter vows, limiting her diet further, exemplifying supreme discipline.
With the blessings of Acharya Shri Vidyasagar Ji Maharaj, she undertook an arduous pilgrimage to Shri Sammed Shikharji, walking nearly 40 kilometers daily and completing the journey in just 31 days. Her Chaturmas there was marked by intense austerity and study.
At the sacred land of liberation of infinite Siddhas, five Brahmacharini sisters renounced worldly life under her guidance and received Aryika Diksha. Thereafter, extensive pilgrimages covering 1200 km across major Jain holy sites were completed.
Today, Revered Aryika Shri Vigyanmati Mataji, along with her small Sangh, continues extensive religious propagation. Her life stands as a living example of “Where there is will, there is a way.”
May she be blessed with long life and good health, so that countless seekers may find inspiration and spiritual upliftment through her.
— Aryika Adityamati (Sanghastha)
Pre- Name : Leela
Father : Late Balulal Ji
Mother : Smt. Kamla Ji
Date of Birth : Ashwin Shukla Panchami, Year 1963
Place of Birth : Bhinder (Udaipur, Rajasthan)
Worldly Education : High School
Marriage : At Bhinder itself, at the age of 18, in the year 1981
Renunciation of Household Life : 18 months after marriage
Observance of Vows (Pratima) : Five Pratimas at Alod; Nine Pratimas at Kuchaman
Aryika Diksha Date : 2 February 1985, Kukanwali (Kuchaman City, Rajasthan)
Diksha Guru : Param Pujya Acharyakalp Shri Viveksagar Ji Muniraj
Interests : Self-study (Swadhyay), austerity and renunciation, contemplation and reflection, writing
Special Quality : Discourses delivered in a sweet, profound, and classical scriptural style
1985 : Maroth (with Gurudev) 1986 : Madanganj Kishangarh 1987 : Ajmer 1988 : Singoli 1989 : Ramganj Mandi 1990 : Shahpur 1991 : Rahli 1992 : Katangi1993 : Harda 1994 : Neemuch 1995 : Bijolia 1996 : Kekri 1997–1998 : Nasirabad1999 : Ashta 2000 : Kesli 2001 : Sammed Shikhar2002 : Aron 2003 : Malthaun 2004 : Karmala 2005 : Pondicherry 2006 : Shrirampur 2007 :Ghuvara2008 : Tendukheda2009 : Bamorkalan From 1986 to 1996 : Stayed with Aryika Vishalmati Ji
आर्यिका श्री १०५ विशुद्धमति माताजी १९७५ Aryika Shri 105 Vishuddhmati Mataji 1975
आर्यिका श्री १०५ विशुद्धमति माताजी १९७५ Aryika Shri 105 Vishuddhmati Mataji 1975
Aryika Shri 105 Vishuddhmati Mataji
#VigyanmatiVishudhmatiMataJi1975
VishudhmatiMataJi1975VidyasagarJiMaharaj
VishudhmatiMataJi1975VidyasagarJiMaharaj
300
Aryika Shri 105 Vigyanmati Mataji
#VigyanmatiVishudhmatiMataJi1975
VigyanmatiVishudhmatiMataJi1975
Aryika Shri 105 Vishudhmati Mata Ji 1975
You cannot copy content of this page