हैशटैग
#SuyatnaSagarji1981SunilSagarJi1977

Muni Shri 108 Suyatna Sagarji Maharaj received Initiation from Acharya Shri 108 Sunil Sagarji Maharaj.
1. Aacharya Shri 108 Aadisagar Ji Maharaj 1809
2. Aacharya Shri 108 Mahaveer Kirti Ji Maharaj 1910
3. Aacharya Shri 108 Vimal Sagar Ji Maharaj 1915
4. Aacharya Shri 108 Sanmati Sagar Ji Maharaj 1938
Acharya Shri 108 Sunil Sagarji Maharaj-19775.
Muni Dikshit by Acharya Shri Sunil Sagar Ji Maharaj
1.Muni Shri 108 Shrutansh Sagar Ji Maharaj
2.Muni Shri 108 Sushrut Sagar Ji Maharaj
3.Muni Shri 108 Sambuddh Sagar Ji Maharaj
4.Muni Shri 108 Jayant Sagar Ji Maharaj
मुनि श्री १०८ सुयत्न सागरजी महाराज का सांसारिक नाम विशाल भानुकुमार डोटिया था। आपका जन्म १६ जनवरी १९८१ को मुंबई में एक प्रतिष्ठित जैन धर्मनिष्ठ परिवार में हुआ। आपके माता-पिता श्रद्धेय श्रीमती चन्द्रप्रभा डोटिया और श्री भानुकुमार डोटिया हैं। परिवार में दो पुत्र और एक पुत्री हैं, जिनमें आप दूसरे संतान के रूप में जन्मे। जन्म के समय ही आपकी आकर्षक मुखाकृति, विशाल शरीर और हंसमुख स्वभाव को देखकर आपका नाम “विशाल” रखा गया। उस समय किसी ने नहीं सोचा था कि यह बालक भविष्य में वैराग्य के पथ पर चलकर धर्म की सुगंध पूरे देश में फैलाएगा। जब आपकी जन्मकुंडली प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. श्री कन्हैयालालजी नरेजी शास्त्री (ज्योतिषरत्न, संहिता सूर्य प्रतिष्ठाचार्य) से बनवाई गई, तब उन्होंने भविष्यवाणी की कि यह बालक अपने शहर मुंबई और अपने माता-पिता का नाम गौरवान्वित करेगा। उन्होंने यह भी बताया कि यह बालक जीवन में रत्नों का बड़ा व्यापार करेगा, परंतु अंततः इन भौतिक रत्नों को त्यागकर वैराग्य मार्ग अपनाएगा। यह सुनकर माता-पिता को आश्चर्य के साथ थोड़ा दुःख भी हुआ। बचपन से ही परिवार के धार्मिक संस्कारों का प्रभाव आपके जीवन पर गहराई से पड़ा। लौकिक शिक्षा के साथ-साथ आपकी रुचि धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन, मनन और चिंतन में बढ़ती गई। आप संत-महात्माओं के विहार कराना, चौका लगाना, साधुओं के लिए पानी भरकर लाना और सेवा कार्यों में सदैव तत्पर रहते थे।
जब आप मात्र ४५ दिन के थे, तभी आपको गोम्मटेश्वर बाहुबली भगवान की प्रथम यात्रा का सौभाग्य मिला। बचपन में ही आचार्य विमलसागरजी महाराज से आपने रात्रि भोजन का त्याग कर लिया। जीवनभर आपने कभी जमीनकंद या चाय का सेवन नहीं किया।
दसवीं कक्षा की परीक्षा पूर्ण होने के बाद आप आचार्य श्री १०८ कुशलसागरजी महाराज के सानिध्य में महुवा विहार में चले गए। वहाँ आप आहारदान, विहार सेवा आदि में लगे रहे और फिर उनके साथ मुंबई तक विहार किया। उनके सानिध्य में चातुर्मास के समय आपने और आपके भाई प्रशांत डोटिया ने दस उपवास किए। उस समय कुल १०१ लोगों ने दस उपवास किए थे और उनका पारणा पोतनपुर, बोरीवली में आचार्य श्री के सानिध्य में हुआ। धार्मिक गतिविधियों के साथ-साथ आपको खेलकूद, विशेषकर क्रिकेट में भी विशेष रुचि थी और आप अनेक धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भी करते थे।
आपने लंबे समय तक आचार्य श्री १०८ सुभद्रसागरजी महाराज के संघ में रहकर वैयावृति और आहारदान की सेवा की। जब वे पुनः मुंबई आए और उनकी तबीयत ठीक नहीं थी, तब आपने समाधि-सल्लेखना के समय दिन-रात सेवा की।
आपने जीवन में अनेक व्रत और तप किए, जिनमें प्रमुख हैं- बारह सौ चौतीस व्रत (चारित्र शुद्धि व्रत), कल्याण मंदिर व्रत, चौसठ ऋद्धि व्रत, भक्तामर उपवास, तीस चौबीस व्रत.
आचार्य श्री १०८ सन्मतिसागरजी महाराज से आपने शुद्ध जल का नियम लिया और उनके सानिध्य में सोलहकारण व्रत किया। बोरीवली के चातुर्मास में चार महीने चौका भी लगाया। आचार्य श्री १०८ गुणधरसंदीजी महाराज के सानिध्य में सोलहकारण के ३२ उपवास किए। मुनि श्री १०८ पुण्यसागरजी महाराज से अक्षय तृतीया का एक वर्ष का व्रत लिया। उस दौरान अत्यधिक बीमार होने के बावजूद आपने व्रत नहीं छोड़ा और दृढ़ता से उसका पालन किया। आपने कई बार एक महीने का सोलहकारण व्रत (एकासन) किया। अंतिम चातुर्मास में मुनी श्री १०८ समभूषणसागरजी और मुनी श्री १०८ सक्ष्मसागरजी महाराज के सानिध्य में लाडनूं में एक उपवास और एक एकासन किया। आपने कई बार केशलोच किए और बाहर गाँव जाकर साध्वियों के केशलोच में भी सेवा दी। धीरे-धीरे आपका वैराग्य बढ़ता गया। आप कहते थे- “कपड़े पहनकर क्या करना, एक दिन इन्हें उतारना ही है।” विवाह आदि सामाजिक कार्यक्रमों में जाने से भी आप मना कर देते थे। अंततः वैराग्य इतना प्रबल हुआ कि सन २०११ में आचार्य श्री १०८ सुनीलसागरजी महाराज से नंदीश्वर द्वीप (बोरीवली, मुंबई) में ब्रह्मचर्य व्रत ग्रहण कर लिया। २९ नवम्बर २०१७ को अष्टान्हिका पर्व के अवसर पर आचार्य श्री १०८ सुनीलसागरजी महाराज से २ प्रतिमा व्रत उदयपुर में ५५ पिच्छी संघ के सानिध्य में लिया। इस व्रत को आपकी माताजी चन्द्रप्रभा जी ने भी आपके साथ ग्रहण किया। १९ अक्टूबर २०१८ को आपने गांधीनगर (गुजरात) में आचार्य श्री १०८ सुनीलसागरजी महाराज के समक्ष दीक्षा का नारियल चढ़ाया और आचार्यश्री ने दीक्षा की स्वीकृति प्रदान की।
इसके बाद अल्प समय में मुनि दीक्षा की तैयारी हुई और मुंबई के अनेक स्थानों- गुलालवाड़ी, कालबादेवी, भुलेश्वर, मीरा रोड, कांदिवली, बोरीवली ईस्ट-वेस्ट, दहिसर, योगीनगर आदि में विभिन्न आचार्यों के सानिध्य में गोद भराई कार्यक्रम हुए। गोम्मटेश्वर बाहुबली में आचार्य श्री १०८ वर्धमानसागरजी, प्रज्ञासागरजी, अमोघकीर्ति, अमरकीर्ति आदि अनेक संतों के सानिध्य में भी भव्य गोद भराई हुई। आचार्य श्री १०८ सुविधिसागरजी और आचार्य श्री १०८ कुशसागरजी का भी आशीर्वाद प्राप्त हुआ। नालासोपारा में आचार्य श्री १०८ निष्प्रपञ्चसागरजी से भी आशीर्वाद मिला।
अंततः ९ नवम्बर २०१८ (भाई दूज) को अहमदाबाद-गांधीनगर में आचार्य श्री १०८ सुनीलसागरजी महाराज के ४८ पिच्छी संघ के सानिध्य में आपने मुनि दीक्षा ग्रहण की और आपका नया नाम रखा गया- मुनि श्री १०८ सुयत्न सागरजी महाराज।
इस प्रकार हीरे-जवाहरात के व्यापारी रहे विशाल भैया ने संसार का त्याग कर वैराग्य मार्ग अपनाया और अपना जीवन जिनशासन और धर्म साधना को समर्पित कर दिया।
मुनि श्री सुयत्न सागरजी की संयम यात्रा
1. दिनांक 16 जनवरी 1981 को श्रीमती चन्द्रप्रभा भानुकुमारजी डोटिया के घर में पुत्र रत्न का बम्बई में जन्म हुआ। नाम रखा विशाल भानुकुमारजी डोटिया।
2. आपके बड़ा भाई प्रशांत डोटिया और छोटी बहन सुषमा डोटिया, सुषमा की पुत्री कीर्ति, पुत्र दर्शन।
3. दिनांक 25 फरवरी 1981 को अपने जीवन की पहली यात्रा गोम्मटेश्वर बाहुबली भगवान की की।
4. सन 1987 में परम पूज्य आचार्य श्री 108 विमलसागरजी महाराज से (आजिवन रात्रि) भोजन का त्याग लिया।
5. सन 1989 में श्री वीसा हुमड के द्वारा सम्मेद शिखरजी की यात्रा का आयोजन किया उसमें आप अपने पूरे तन मन धन से यात्रा में संयोग किया।
6. सन 1993 में फिर से भगवान गोम्मटेश्वर बाहुबली की यात्रा का लाभ लिया। वहाँ पर चौके के हेतु रहे।
7. सन 1994 में मुनि श्री 108 कल्पद्रुमसागरजी महाराज के सानिध्य में कल्पवृक्ष महामण्डल विधान किया व हमेशा आहार दान का व लोणावला तक विहार भी कराया।
8. सन 1995 (Under Ninteen Team of Mumbai) में आपको (Best Player of the Year) से सम्मानित किया गया। क्रिकेट में कई जगह में सम्मानित किया गया।
9. सन 1996 में मुंबई में आपको (Young Future of Cricket) से सम्मानित किया गया।
10. सन 1997 में दसवीं की Exam देकर आचार्य 108 श्री कूर्मसागर महाराज जी के साथ महुवा से विहार कर मुंबई तक साथ में रहकर धर्म लाभ लिया।
11. सन 1997 में परम पूज्य आचार्य 108 श्री कूर्मसागरजी महाराज से आशीर्वाद लेकर चौर हिरे बाजार (डायमण्ड मार्केट) का व्यापार शुरू किया।
12. सन 1997 में (परम पूज्य आचार्य 108 श्री कूर्मसागरजी महाराज ने आपको आपके चातुर्मास में (निस्स्वार्थ सेवक एवं वात्सल्य भक्ति) से सम्मानित किया।
13. सन 1997 में परम पूज्य आचार्य 108 श्री कूर्मसागरजी महाराज के सानिध्य में दस लक्षण पर्व के दस उपवास (हम दोनों भाई) के व्रत के तपस्या की। साथ में प्रशांत डोटिया आपके भैया ने भी दस उपवास किये।
14. सन 1998 में आचार्य 108 श्री भूतबली सागरजी के सानिध्य में दस लक्षण पर्व के दस उपवास किये, पूरे चातुर्मास में चौका लगाकर आहार दान का लाभ मिला और (दुर्लभ भक्त) को उपाधि से विभूषित किया।
15. सन 1999 में आचार्य 108 श्री शुभसागरजी महाराज के सानिध्य में फिर दस लक्षण के दस उपवास किया और भी कई व्रत किये। आहार दान का लाभ मिला।
16. सन 2000 में आचार्य 108 सुमतिसागरजी महाराज के सानिध्य में दस लक्षण के उपवास के व्रत की तपस्या की।
17. सन 2001 में मुनिश्री 108 पुष्पसागरजी महाराज के सानिध्य में देहगाँव में पंच कल्याण प्रतिष्ठा महोत्सव में आपको (पत्र रत्न) की उपाधि से सम्मानित किया गया।
18. सन 2002 में स्वजनदेवी जानवंतीजी पिंडवा मामाजी द्वारा सम्मेद शिखरजी यात्रा में आपको धर्मलाभ मिला, (3) यात्रा की।
19. सन 2003 में पिता भानुकुमारजी मानमलजी डोटिया का देहावसान हो जाने से संघर्षमय जीवन व्यतीत किया।
20. सन 2003 में आचार्य 108 श्री पुण्यरत्नसागरजी महाराज ने (धर्मप्रभावक) की उपाधि से सम्मानित किया। और चारों महीना चातुर्मास में घर पर चौका लगाया।
21. सन 2005 में परम पूज्य तपस्वी सम्राट आचार्य 108 श्री सन्मतिसागरजी महाराज चारों महीना चौका लगाया आचार्य की सेवा, ज्ञान और धर्म का लाभ मिला उन्हीं के सानिध्य में एक महीने के सोलह कारण का व्रत किया, साथ ही साथ शुद्ध जल का व्रत भी लिया। आचार्य महाराज के सानिध्य में नंदिश्वरद्वीप में मूर्ति विराजमान करने का लाभ मिला और हर साल सोलह कारण व्रत कर ऐसा आशीर्वाद लिया।
22. सन 2005 में आचार्य 108 श्री कूर्मसागरजी महाराज के सानिध्य में रत्न मंदिर में मूलनायक चंद्रप्रभुजी की (स्फटिक की प्रतिमा) विराजमान की।
23. सन 2006 में फिर से भगवान गोम्मटेश्वर बाहुबली में चौका लगाकर कई त्यागियों को आहार दान का लाभ मिला और आचार्य गुणानंदी को यात्रा कराई। परम पूज्य चारुकीर्ति भट्टारकजी से आपको (सेवा योगी) की उपाधि से सम्मानित किया।
24. सन 2006 में परम पूज्य गुरुदेव आचार्य 108 श्री सन्मतिसागरजी महाराज के आशीर्वाद से सोलह कारण व्रत एक उपवास एक एकासन से किया।
25. सन 2007 में परम पूज्य आचार्य 108 श्री गुणधरसंदीजी महाराज के सानिध्य में (32 उपवास) सोलह कारण व्रत किये। चातुर्मास में चारों महीना चौका लगाने का लाभ मिला। उपवास के उपलक्ष में सुमेरु पर्वत पर 5.25 फीट कर प्रतिमा विराजमान की। 3 लाख 33 हजार तीन सौ तेतीस।
26. सन 2008 में परम पूज्य आचार्य 108 श्री विरागसागरजी महाराज का चातुर्मास में पूरे साढ़े छः महीने चौका लगाकर आहार दान के साथ ज्ञान व सेवा का लाभ मिला।
27. सन 2008 में मुनि श्री पुण्यसागरजी से अक्षय तृतीय से 2008 से 2009 की अक्षय तृतीय तक (1 साल 1 महीना और सात दिन) तक लगातार एकासन व्रत की तपस्या की।
28. सन 2008 में परम पूज्य आचार्य 108 श्री विरागसागरजी महाराज से (अजीवन 5 अनाज) खाने का नियम लिया और संयम मार्ग पर आगे बढ़ाया।
29. सन 2009 में मुनि श्री पुण्यसागरजी महाराज से (युवा तपस्वी) की उपाधि से अलंकृत किया गया।
30. सन 2009 में मुनि 108 श्री पुण्यसागरजी महाराज के निर्यापकाचार्य के सानिध्य में आचार्य 108 श्री सुभद्रसागरजी महाराज कि समाधी में विशाल भैया दिन रात सेवा में रहे।
31. सन 2010 में मुनि 108 श्री पुण्यसागरजी महाराज से चातुर्मास में चार महीने एकासन करके तपस्या की।
32. सन 2011 में आचार्य 108 श्री कुशलसागरजी महाराज को औरंगाबाद में मुंबई संघपति बनकर लाने का लाभ मिला।
33. सन 2011 में परम पूज्य चर्या चक्रवर्ती आचार्य 108 श्री सुनीलसागरजी महाराज से 4 अप्रैल 2011 गुड़ी पड़वा के दिन (आजीवन ब्रह्मचर्य) का व्रत लिया।
34. सन 2012 में मुनि 108 श्री धर्मभूषणजी महाराज व आर्यिका 105 श्री शुभमति माताजी से ज्ञान, धर्म और आहार दान का लाभ मिला। एवं मुनि 108 श्री अमरकीर्ति जी और मुनि 108 श्री उपम्यकीर्ति जी महाराज का भी चातुर्मास का लाभ मिला।
35. 2013 में मुनि 108 श्री धर्मभूषणजी महाराज 9 अक्टूबर 2013 को पहली प्रतिमा (दर्शन प्रतिमा) का व्रत लिया। विशाल भैया की (माताजी चन्द्रप्रभा डोटिया) ने भी दर्शन प्रतिमा का व्रत दोनों ने साथ में लिया।
36. सन 2015 में आर्यिका श्री 105 प्रसन्नमति माताजी के सानिध्य में चौसठ ऋद्धि व्रत का उद्यापन किया।
37. सन 2016 में परम पूज्य आचार्य पवित्रानन्दजी महाराज के सानिध्य में (पंचमेरु के पाँच उपवास) किये और उद्यापन किया और चारों महीने आहार दान का लाभ मिला।
38. आचार्य 108 श्री तीर्थसिंहजी महाराज को मुंबई से कोल्हापुर तक विहार कराया।
39. सन 2017 में गुरुदेव के आशीर्वाद रत्नों के व्यापार (डायमण्ड मार्केट का) त्याग कर दिया और अपना जीवन संयम की ओर बढ़ाया।
40. सन 2017 में चर्या चक्रवर्ती उर्जा के उजागर विशाल संघ के नायक आचार्य 108 श्री सुनीलसागरजी महाराज के उदयपुर वीसा हुमड भवन में दिनांक 29 नवम्बर 2017 को अष्टान्हिका पर्व में तिथि नवमी (9) के दिन 2 प्रतिमा के व्रत लिया।
41. सन 2017 में (बारह सौ चौबीस व्रत का उद्यापन) आचार्य 108 श्री निर्यासागरजी महाराज के शिष्य शिवदत्तसागरजी व माताजी आर्यिका सौभाग्यमति और धर्ममति माताजी के सानिध्य में नवरात्रि में किया। यह व्रत भी 6 साल में पूरा किया।
42. सन 2018 में परम पूज्य मुनि श्री समभूषणसागरजी व श्री सक्ष्मसागरजी महाराज के कलश स्थापना लाडनूं में की। महाराज श्री सक्ष्मसागरजी के केशलोच किये साथ ही साथ धर्म प्रभावना करते हुए उपवास एक एकासन से सोलह कारण व्रत किया। 32 दिन तक लाडनूं में अत्यंत गर्मी होने के बावजूद व्रत अच्छा हुआ।
43. बस प्रभु की असीम कृपा एवं गुरुदेव की दूर दृष्टि मुमुक्षु पर (बा. ब्र. विशाल भैया डोटिया) पड़ी और गुरु की आज्ञा से 2018 दिनांक 20 अक्टूबर शनिवार को संयम के मार्ग पर बढ़ते
44. सांसारिक जीवन की अंतिम यात्रा श्री गोम्मटेश्वर बाहुबली भगवान की करके और गोद भराई कराके 125 साधु संत के सानिध्य में 1-11-2018 को हुई। जब 45 दिन के ही हुआ था तब प्रथम यात्रा गोम्मटेश्वर बाहुबली की। छोटी उम्र में ही आचार्य विमलसागरजी महाराज से रात्रि भोजन का त्याग लिया, जन्मजात तो कभी खाया ही नहीं, जीवन में कभी चाय नहीं पी।
45. आचार्य 108 श्री कुशसागरजी महाराज दर्शन को दिनांक 2/11/2018 को और रात्रि मुंबई के लिए रवाना होकर 3/11/2018 को पहुँचे।
46. दिनांक 3/11/2018 को कालबादेवी मंदिर में भी गोदभराई समाज के द्वारा की गयी।
47. सन 2018 में परम पूज्य आचार्य 108 श्री विश्वसागरजी महाराज के सानिध्य में पूरे समाज के द्वारा गुलालवाडी मंदिर में गोद भराई की गयी।
48. दिनांक 4/11/2018 को परम पूज्य आचार्य श्री 108 अनुग्रहसागरजी महाराज के सानिध्य में श्री 1008 आदिनाथ भरत बाहुबली दिगम्बर मंदिर जी बोरीवली में समाज के द्वारा एवं श्री वीसा हुमड समाज एवं कई समाज द्वारा गोद भराई की गई।
49. दिनांक 4/11/2018 को शाम को लोकशक्ति द्वारा मुंबई से गांधीनगर के लिए रवाना होकर दिनांक 5/11/2018 सुबह आचार्य श्री 108 सुनीलसागरजी महाराज के चरणों में अपने आपको समर्पित कर दिया, बड़ा ही शुभ बेला धनतेरस का दिन था।
50. श्रीमती चन्द्रप्रभा भानुकुमारजी डोटिया एवं भानुकुमारजी मानमलजी डोटिया के पुत्र रत्न बा. ब्र. विशाल भानुकुमारजी डोटिया को दिनांक 9/11/2018 कार्तिक मास शुक्ल पक्ष (2) भाईदूज भगवान पुष्पदंत का ज्ञान कल्याणक शुक्रवार महावीर निर्वाण से 2545 विक्रम संवत 2075 को परम पूज्य आचार्य 108 श्री सुनीलसागरजी महाराजजी द्वारा बा. ब्र. विशाल भानुकुमारजी डोटिया को दीक्षा प्रदान की गयी।
#SuyatnaSagarji1981SunilSagarJi1977
मुनि श्री १०८ सुयत्न सागरजी महाराज
| Name | Phone/Mobile 1 | Which Sangh/Maharaji/Aryika Ji you are associated with |
|---|
आचार्य श्री १०८ सुनील सागरजी महाराज १९७७ Acharya Shri 108 Sunil Sagarji Maharaj 1977
दिनांक १७ फरवरी २०२६ को श्री नमोकार तीर्थ, नाशिक, महाराष्ट्र में आयोजित पंचकल्याणक के दौरान महाराज जी से स्वयं श्री अंकित शाह द्वारा प्राप्त विस्तृत जानकारी।
SunilSagarJi1977SanmatiSagarJi
Muni Shri 108 Suyatna Sagarji Maharaj received Initiation from Acharya Shri 108 Sunil Sagarji Maharaj.
1. Aacharya Shri 108 Aadisagar Ji Maharaj 1809
2. Aacharya Shri 108 Mahaveer Kirti Ji Maharaj 1910
3. Aacharya Shri 108 Vimal Sagar Ji Maharaj 1915
4. Aacharya Shri 108 Sanmati Sagar Ji Maharaj 1938
Acharya Shri 108 Sunil Sagarji Maharaj-19775.
Muni Dikshit by Acharya Shri Sunil Sagar Ji Maharaj
1.Muni Shri 108 Shrutansh Sagar Ji Maharaj
2.Muni Shri 108 Sushrut Sagar Ji Maharaj
3.Muni Shri 108 Sambuddh Sagar Ji Maharaj
4.Muni Shri 108 Jayant Sagar Ji Maharaj
Muni Shri 108 Suyatna Sagarji Maharaj was born as Vishal Bhanukumar Dotiya on 16 January 1981 in Mumbai in a respected Jain family. His parents are Shrimati Chandraprabha Dotiya and Shri Bhanukumar Dotiya. He is the second child among two sons and one daughter. At birth, due to his cheerful face and strong physique, he was named Vishal. No one could have imagined that this child would one day spread the fragrance of Jain Dharma across the country through a life of renunciation. When his horoscope was prepared by renowned astrologer Pandit Kanhaiyalal Nareji Shastri, it was predicted that he would bring glory to his family and city. It was also predicted that although he would engage in the jewellery trade, he would eventually renounce worldly wealth and adopt a life of spirituality. From childhood he was deeply influenced by religious values. Along with his formal education, he developed a strong interest in studying, contemplating, and reflecting upon religious scriptures. He actively participated in serving monks, arranging food offerings (chowka), and assisting religious activities. At just 45 days old, he had the opportunity to visit Gommateshwara Bahubali. At a very young age he took a vow of not eating at night from Acharya Shri 108 Vimalsagarji Maharaj. Throughout his life he never consumed root vegetables or tea.
After completing his 10th standard, he joined the spiritual travels of Acharya Shri 108 Kushalsagarji Maharaj at Mahuva and participated in religious service activities. During Chaturmas, he and his brother Prashant Dotiya performed ten fasts, along with 101 other devotees. Along with religious activities, he had a keen interest in sports, especially cricket, and organized many religious programs. He spent a long time serving in the sangh of Acharya Shri 108 Subhadrasagarji Maharaj, performing devotional service and offering food. When the Acharya was unwell, he served him day and night during the time of Sallekhana (final spiritual fast). He observed many religious vows and austerities, including: 1234 Charitra Shuddhi Vrat, Kalyan Mandir Vrat, Chausath Riddhi Vrat, Bhaktamar fasts, Tees Chaubis Vrat Under Acharya Shri 108 Sanmatisagarji Maharaj, he adopted the vow of pure water discipline and observed the Sixteen Causes (Solah Karan) Vrat. During Chaturmas in Borivali, he served monks for four months. Under Acharya Shri 108 Gunadharsandiji, he performed 32 fasts of Solah Karan Vrat. From Muni Shri 108 Punyasagarji Maharaj, he took a one-year Akshay Tritiya vow and completed it despite severe illness. Gradually his detachment from worldly life increased. He even assisted in Keshloch (hair plucking rituals) and served ascetics in different villages. Finally, in 2011, he took the vow of Brahmacharya from Acharya Shri 108 Sunilsagarji Maharaj at Nandishwar Dweep, Borivali (Mumbai). On 29 November 2017, during Ashtanhika festival, he accepted two Pratima vows in Udaipur under Acharya Shri 108 Sunilsagarji Maharaj, along with his mother Chandraprabha Ji.
On 19 October 2018, he offered the initiation coconut to Acharya Shri 108 Sunilsagarji Maharaj in Gandhinagar (Gujarat) and received approval for monk initiation. After preparations and ceremonial celebrations in various places across Mumbai, he finally received Muni Diksha on 9 November 2018 (Bhai Dooj) in Ahmedabad-Gandhinagar, in the presence of Acharya Shri 108 Sunilsagarji Maharaj and the 48-Pichhi Sangh. He was then given the new monastic name: Muni Shri 108 Suyatna Sagarji Maharaj.
Thus, a prosperous diamond merchant renounced worldly life and dedicated himself completely to Jain Dharma and spiritual practice.
The Journey of Renunciation of Muni Shri 108 Suyatna Sagarji Maharaj
1. On 16 January 1981, a son was born in Bombay in the house of Shrimati Chandraprabha Bhanukumarji Dotiya. He was named Vishal Bhanukumar Dotiya.
2. Your elder brother is Prashant Dotiya and younger sister is Sushma Dotiya. Sushma’s daughter is Kirti and son is Darshan.
3. On 25 February 1981, the first pilgrimage of your life was made to Lord Gomateshwar Bahubali.
4. In the year 1987, under the guidance of Param Pujya Acharya Shri 108 Vimalsagarji Maharaj, you renounced night meals for life.
5. In 1989, Shri Visa Humad organized a pilgrimage to Sammed Shikharji in which you participated wholeheartedly with your body, mind and wealth.
6. In 1993, you again received the opportunity to visit Lord Gomateshwar Bahubali. There you stayed for the purpose of arranging the chowka (food service for monks).
7. In 1994, under the guidance of Muni Shri 108 Kalpadrumsagarji Maharaj, you performed the Kalpavruksha Mahamandal Vidhan and always arranged food offerings and even organized vihars up to Lonavala.
8. In 1995, in the Under Nineteen Team of Mumbai, you were honored with the title “Best Player of the Year”. You were also honored in many places in cricket.
9. In 1996, in Mumbai you were honored with the title “Young Future of Cricket”.
10. In 1997, after completing the tenth standard exam, you traveled with Acharya 108 Shri Kurmasagar Maharaj from Mahuva to Mumbai and received religious benefits by staying with him.
11. In 1997, with the blessings of Param Pujya Acharya 108 Shri Kurmasagarji Maharaj, you started the business of diamonds in the Diamond Market.
12. In 1997, Param Pujya Acharya 108 Shri Kurmasagarji Maharaj honored you during his Chaturmas with the title of “selfless servant and devoted disciple”.
13. In 1997, under the guidance of Acharya 108 Shri Kurmasagarji Maharaj, during the Dash Lakshan festival both brothers performed ten fasts. Your elder brother Prashant Dotiya also observed ten fasts.
14. In 1998, under the guidance of Acharya 108 Shri Bhutbali Sagarji, you observed ten fasts during Dash Lakshan festival. During the entire Chaturmas you arranged chowka and received the benefit of offering food to monks and were honored with the title “Durlabh Bhakt”.
15. In 1999, under the guidance of Acharya 108 Shri Shubhsagarji Maharaj, you again performed ten fasts during Dash Lakshan and also observed several other vows and received the opportunity of offering food to monks.
16. In 2000, under the guidance of Acharya 108 Sumatisagarji Maharaj, you practiced the austerity of ten fasts during Dash Lakshan.
17. In 2001, under the guidance of Muni Shri 108 Pushpasagarji Maharaj, you were honored with the title “Patra Ratna” at the Panch Kalyanak Pratishtha Mahotsav in Dehgaon.
18. In 2002, through the arrangement of relative Jaanvanti Ji Pindwa Mamaji, you gained religious benefit from the pilgrimage to Sammed Shikharji and performed three pilgrimages.
19. In 2003, your father Bhanukumarji Manmalji Dotiya passed away, and you had to live a life of struggle.
20. In 2003, Acharya 108 Shri Punyaratnasagarji Maharaj honored you with the title “Dharm Prabhavak”. During Chaturmas you arranged chowka at your home for all four months.
21. In 2005, under the guidance of Param Pujya Tapasvi Samrat Acharya 108 Shri Sanmatisagarji Maharaj, you arranged chowka for four months and received the opportunity of serving the Acharya, gaining knowledge and religion. Under his guidance you observed the Solah Karan vow for one month and also took the vow of pure water. You also received the opportunity of installing an idol at Nandishwar Dweep and continued performing the Solah Karan vow every year with his blessings.
22. In 2005, under the guidance of Acharya 108 Shri Kurmasagarji Maharaj, you installed the crystal idol of Moolnayak Chandraprabhuji in Ratna Mandir.
23. In 2006, again at Gomateshwar Bahubali you arranged chowka and received the opportunity to offer food to many renunciants and organized pilgrimage for Acharya Gunanandi. Param Pujya Charukeerti Bhattarakji honored you with the title “Seva Yogi”.
24. In 2006, with the blessings of Param Pujya Gurudev Acharya 108 Shri Sanmatisagarji Maharaj, you observed the Solah Karan vow with one fast and one ekasan.
25. In 2007, under the guidance of Param Pujya Acharya 108 Shri Gunadharsandi Ji Maharaj, you observed 32 fasts of the Solah Karan vow. During Chaturmas you received the opportunity of arranging chowka for four months. On the occasion of the fasts, a 5.25 feet idol was installed on Sumeru mountain with an amount of 3,33,333.
26. In 2008, during Chaturmas of Param Pujya Acharya 108 Shri Viragsagarji Maharaj, you arranged chowka for six and a half months and received the benefit of knowledge, service, and food offering.
27. In 2008, from Akshay Tritiya of 2008 to Akshay Tritiya of 2009 (1 year, 1 month and 7 days), you continuously practiced the austerity of ekasan under Muni Shri Punyasagarji Maharaj.
28. In 2008, from Param Pujya Acharya 108 Shri Viragsagarji Maharaj, you took the lifelong vow of eating only five grains and moved further on the path of restraint.
29. In 2009, Muni Shri Punyasagarji Maharaj honored you with the title “Yuva Tapasvi”.
30. In 2009, in the presence of Niryaapak Acharya of Muni 108 Shri Punyasagarji Maharaj, you served day and night during the Samadhi of Acharya 108 Shri Subhadrasagarji Maharaj.
31. In 2010, under Muni 108 Shri Punyasagarji Maharaj, you performed austerity by observing ekasan for four months during Chaturmas.
32. In 2011, you received the opportunity to bring Acharya 108 Shri Kushalsagarji Maharaj to Aurangabad as the leader of the Mumbai Sangh.
33. In 2011, from Param Pujya Charya Chakravarti Acharya 108 Shri Sunilsagarji Maharaj, on 4 April 2011 (Gudi Padwa), you took the vow of lifelong brahmacharya.
34. In 2012, you received knowledge, religion and the opportunity of offering food under Muni 108 Shri Dharmbhushanji Maharaj and Aryika 105 Shri Shubhmati Mataji. You also received the benefit of Chaturmas of Muni 108 Shri Amarkirti Ji and Muni 108 Shri Upamyakirti Ji Maharaj.
35. In 2013, under Muni 108 Shri Dharmbhushanji Maharaj, on 9 October 2013 you took the first Pratima vow (Darshan Pratima). Your mother Chandraprabha Dotiya also took the Darshan Pratima vow along with you.
36. In 2015, under Aryika Shri 105 Prasannmati Mataji, the Chausath Riddhi vow was completed.
37. In 2016, under Param Pujya Acharya Pavitraanandji Maharaj, you observed five fasts of Panch Meru and completed them, and for four months you received the opportunity of offering food to monks.
38. You organized the travel of Acharya 108 Shri Tirthsinghji Maharaj from Mumbai to Kolhapur.
39. In 2017, with the blessings of Gurudev, you renounced the diamond business and moved your life toward the path of restraint.
40. In 2017, under Charya Chakravarti Acharya 108 Shri Sunilsagarji Maharaj, in Udaipur Visa Humad Bhavan, on 29 November 2017 during Ashtanhika festival on Navami, you took the vow of two Pratimas.
41. In 2017, the completion of the 1224 vows was performed in Navratri under the guidance of Acharya 108 Shri Niryaasagarji Maharaj’s disciple Shivdattasagarji and Aryika Saubhagyamati and Dharmmati Mataji. This vow was completed over six years.
42. In 2018, under Param Pujya Muni Shri Sambhushansagarji and Shri Sakshmasagarji Maharaj, the Kalash Sthapana was performed in Ladnun. You also performed the Keshloch of Maharaj Shri Sakshmasagarji and observed Solah Karan vow with fast and ekasan while spreading religion. Despite intense heat in Ladnun for 32 days, the vow was successfully completed.
43. By the infinite grace of the Lord and the foresight of Gurudev, the aspirant Ba. Br. Vishal Bhaiya Dotiya received divine inspiration and by the command of the Guru on 20 October 2018 he moved forward on the path of renunciation.
44. The final journey of worldly life was made to Lord Gomateshwar Bahubali and the ceremony of God Bharai was performed on 1 November 2018 in the presence of 125 monks. When he was only 45 days old he had first visited Gomateshwar Bahubali. At a young age he had renounced night meals under Acharya Vimalsagarji Maharaj and had never eaten root vegetables or drunk tea in life.
45. On 2 November 2018 he went for the darshan of Acharya 108 Shri Kushasagarji Maharaj and left for Mumbai at night and reached on 3 November 2018.
46. On 3 November 2018 the God Bharai ceremony was also performed by the community at Kalbadevi temple.
47. In 2018, under the guidance of Param Pujya Acharya 108 Shri Vishwasagarji Maharaj, the entire community organized the God Bharai ceremony at Gulalwadi temple.
48. On 4 November 2018, under the guidance of Param Pujya Acharya Shri 108 Anugrahasagarji Maharaj, the God Bharai ceremony was performed by the community and Visa Humad society at Shri 1008 Adinath Bharat Bahubali Digambar Temple Borivali.
49. On the evening of 4 November 2018, he departed from Mumbai to Gandhinagar and on the morning of 5 November 2018 he surrendered himself at the feet of Acharya Shri 108 Sunilsagarji Maharaj. It was the auspicious day of Dhanteras.
50. The son of Shrimati Chandraprabha Bhanukumarji Dotiya and Bhanukumarji Manmalji Dotiya, Ba. Br. Vishal Bhanukumar Dotiya, received monk initiation on 9 November 2018 (Bhai Dooj), Kartik Shukla Paksha, on the day of the knowledge Kalyanak of Lord Pushpadant, in Vikram Samvat 2075 (2545 years after Mahavir Nirvana) from Param Pujya Acharya 108 Shri Sunilsagarji Maharaj.
आचार्य श्री १०८ सुनील सागरजी महाराज १९७७ Acharya Shri 108 Sunil Sagarji Maharaj 1977
आचार्य श्री १०८ सुनील सागरजी महाराज १९७७ Acharya Shri 108 Sunil Sagarji Maharaj 1977
Acharya Shri 108 Sunil Sagarji Maharaj
#SuyatnaSagarji1981SunilSagarJi1977
SunilSagarJi1977SanmatiSagarJi
SunilSagarJi1977SanmatiSagarJi
500
Muni Shri 108 Suyatna Sagarji Maharaj
#SuyatnaSagarji1981SunilSagarJi1977
SuyatnaSagarji1981SunilSagarJi1977
Acharya Shri 108 Sunil Sagarji Maharaj 1977
You cannot copy content of this page