हैशटैग
#Utkrusthsagarji1940VidyaSagarji1946

Muni Shri 108 Utkrusth Sagarji Maharaj took Diksha from Acharya Shri Vidyasagarji Maharaj on 21-December-2022 at Shirpur Jain, Maharashtra.
Please rotate your phone to view the entire table
Acharya Vidyasagarji Maharaji Muni Sangh based on Diksha Tithi
मुनि श्री १०८ उत्कृष्ठ सागरजी महाराज का पूर्व नाम ब्रह्मचारी महावीर अष्टगे था। उनका जन्म सन् १९४० में कर्नाटक के सदलगाँव में हुआ। उनके पिता स्वर्गीय श्री मल्लप्पाजी एवं माता श्रीमती श्रीमंतीजी थीं। आपने बी.ए. तक शिक्षा प्राप्त की। आध्यात्मिक साधना के पथ पर अग्रसर होते हुए आपने सातवीं प्रतिमा का पालन किया। दिनांक २१ दिसंबर २०२२ को महाराष्ट्र के श्री शिरपुर जैन तीर्थ क्षेत्र में आचार्य श्री १०८ विद्यासागरजी महाराज से मुनि दीक्षा ग्रहण की। मुनि दीक्षा के पश्चात आपका नाम मुनि श्री १०८ उत्कृष्ठ सागरजी महाराज हुआ, और आप संयम, तप एवं आत्मकल्याण के मार्ग पर निरंतर अग्रसर हैं।
जब तीनों छोटे भाई विद्याधर, अनंतनाथ और शांतिनाथ घर छोड़ कर दीक्षा लेकर संयम के पथ पर आगे बढ़ गए तो पीछे से वे महावीर भैया अष्टगे ही थे, जिन्होंने पूरे परिवार को संभालने का काम किया। पूरे परिवार को ऐसे संस्कारों से भरा कि तीनों भाई के जाने के बाद भी धर्म की गंगा परिवार में निरंतर बहती रही..!! और स्वयं भी सदैव चिन्तन, मनन, साधना के साथ ग्रहस्थ जीवन के दायित्वों का निर्वाह करते रहे।
कर्नाटक प्रांत के बेलगांव जिले के सदलगा ग्राम में रहने वाले मलप्पा अष्टगे के चार पुत्र और दो पुत्रियों में आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज दूसरे नम्बर के पुत्र हैं। 10 अक्टूबर 1946 को जन्मे आचार्यश्री (ग्रहस्थ अवस्था का नाम विद्याधर) ने 1968 में आचार्यश्री ज्ञानसागर जी महाराज से अजमेर नगर में मुनि दीक्षा ली थी। उनके दीक्षा लेने के बाद पूरे परिवार में ही वैराग्य का ऐसा माहौल बना कि परिवार के सदस्य एक एक करके घर का त्याग करते गये।
आचार्यश्री की मां श्रीमती जी और पिता मलप्पा जी ने आचार्यश्री धर्मसागर जी महाराज से मुनि व आर्यिका दीक्षा ग्रहण की और सल्लेखना पूर्वक समाधि मरण कर अपने जीवन का कल्याण किया था। आचार्यश्री के दोनों छोटे भाइयों ने घर का त्यागकर आचार्यश्री से मुनि दीक्षा ली है। दोनों भाई मुनिश्री समय सागर जी और मुनिश्री योग सागर जी के रूप कठोर साधना कर रहे हैं। आचार्यश्री की दोनों बहनें शांताजी व स्वर्णा जी ने घर का त्यागकर कर ब्रह्मचर्य व्रत लिया है। दोनों बहनें इंदौर के त्यागीव्रती आश्रम में रहकर साधना कर रही हैं।
आचार्यश्री के सदलगा स्थित घर में उनके बड़े भाई महावीर प्रसाद अष्टगे अकेले बचे थे। उन्होंने विवाह कर वंश परम्परा को आगे बढ़ाया। लेकिन जीवन की अंतिम संध्या में घर की दीवारें उन्हें रोक नहीं पाईं। 79 वर्ष की उम्र में परिवार की सारी जिम्मेदारियां पूरी कर महावीर प्रसाद जी ने भी जैन मुनि बनने का मन बना लिया था। बीते दो वर्ष से वे मुनि जैसी चर्या करने लगे थे।
आचार्य भगवन ने भी अपने इन बड़े भ्राता को खूब परखा, पहले 7 प्रतिमा के व्रत दिए..और जब देख लिया कि ये राही इतने भर से मानने वाला नही है..तो आज अपने कर कमलों से दीक्षा देकर पिच्छिका प्रदान कर दी..नाम रखा मुनि उत्कृष्ट सागर ..!!
बुधवार को महाराष्ट्र प्रांत के वाशिम जिले के जैन तीर्थ शिरपुर में आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज ने एक भव्य समारोह में अपने बड़े भाई को मंत्रोच्चारण के साथ मुनि दीक्षा दे दी। विशाल जनसमूह की उपस्थिति में जैसे ही महावीर प्रसाद जी ने अपने वस्त्रों को उतार फेंका पूरा पांडाल जयकारों से गूंज उठा। जैनधर्म के एतिहासिक में नया पन्ना भी जुड़ गया जब एक ही परिवार के माता पिता और सभी छह बच्चों ने जैन दीक्षा लेकर अनुपम उदाहरण पेश किया है।
नवंबर २५ अद्यतन
१६ नवंबर 2025 को निर्यापक श्रमण मुनि 108 श्री वीरसागर जी महाराज की पावन सन्निधि में सम्पन्न हुआ भव्य पिच्छिका परिवर्तन समारोह श्रद्धा, भक्ति और भाव-विभोर कर देने वाली अनुभूति से परिपूर्ण रहा। मुनि श्री उत्कृष्ट सागर जी महाराज की पुरानी पिच्छिका प्राप्त करने का सौभाग्य-श्री चंद्रकांत जी भोवे जी पाटिल, गोआ को प्राप्त हुआ।
अद्यतन तिथि: ११ दिसंबर २०२५ / योगदानकर्ता: तेजश्री वाडकर / संदर्भ: वीरसागर जी के भक्त 34 ग्रुप
#Utkrusthsagarji1940VidyaSagarji1946
मुनि श्री १०८ उत्कृष्ट सागरजी महाराज
| Name | Phone/Mobile 1 | Which Sangh/Maharaji/Aryika Ji you are associated with |
|---|---|---|
| Sangh Common Number | +919844033717 | #VardhamanSagarJiMaharaj1950DharmSagarJi |
| Hemal Jain | +918690943133 | #SunilSagarJi1977SanmatiSagarJi |
| Abhi Bantu | +919575455473 | #SunilSagarJi1977SanmatiSagarJi |
| Purnima Didi | +918552998307 | #SunilSagarJi1977SanmatiSagarJi |
| Varna Manish Bhai | +919352199164 | #KanaknandiJiMaharajKunthusagarji |
| Ankit Test | +919730016352 | #AcharyaShriVidyasagarjiMaharaj |
| Santosh Khule | +919850774639 | #PavitrasagarJiMaharaj1949SanmatiSagarJi1927 |
| Madhok Shaha | +919928058345 | #KanaknandiJiMaharajKunthusagarji |
| Siddharth jain Baddu | +917987281995 | #AcharyaShriVidyasagarjiMaharaj, #VishalSagarJiMaharaj1977VidyaSagarJi |
| Akshay Adadande | +919765069127 | #AcharyaShriVidyasagarjiMaharaj, #NiyamSagarJiMaharaj1957VidyaSagarJi |
| Mayur Jain | +918484845108 | #SundarSagarJiMaharaj1976SanmatiSagarJi, #VibhavSagarJiMaharaj1976ViragSagarJi, #PrabhavsagarjiPavitrasagarJiMaharaj1949, #MayanksagarjiRayansagarJiMaharaj1955 |
आचार्य श्री १०८ विद्यासागरजी महाराज (आचार्यश्री) १९४६ Acharya Shri 108 VidyaSagarji Maharaj (AcharyaShri) 1946
AcharyaShriVidyasagarjiMaharaj
www.vidyasagar.guru
Muni Shri 108 Utkrusth Sagarji Maharaj took Diksha from Acharya Shri Vidyasagarji Maharaj on 21-December-2022 at Shirpur Jain, Maharashtra.
Please rotate your phone to view the entire table
Acharya Vidyasagarji Maharaji Muni Sangh based on Diksha Tithi
Muni Shri 108 Utkrusth Sagarji Maharaj was formerly known as Brahmachari Mahavir Ashtage. He was born in 1940 in Sadalga, Karnataka. His father was Late Shri Mallappaji and his mother was Shrimati Shrimantiji. He completed his education up to a Bachelor of Arts (BA). Advancing on the spiritual path, he observed the Seventh Pratima. On 21 December 2022, at Shri Shirpur Jain in Maharashtra, he received Muni Diksha from Acharya Shri 108 Vidyasagarji Maharaj. After his Muni Diksha, he came to be known as Muni Shri 108 Utkrusth Sagarji Maharaj and continues to progress steadily on the path of discipline, austerity, and spiritual upliftment.
November 2025 Update
On 16 November 2025, the grand Pichchhika Changing Ceremony was held in the holy presence of Niryapak Shraman Muni 108 Shri Veer Sagar Ji Maharaj, and it was filled with devotion, reverence, and an emotionally uplifting experience.
The good fortune of receiving Muni Shri Utkrisht Sagar Ji Maharaj’s former pichchhika was bestowed upon Shri Chandrakant Ji Bhove Patil, Goa.
Information Updated On: 11 December 25 / Contributor: Tejashri Wadkar / Reference: Veer Sagar Ji Ke Bhakta 34 Group
www.vidyasagar.guru
आचार्य श्री १०८ विद्यासागरजी महाराज (आचार्यश्री) १९४६ Acharya Shri 108 VidyaSagarji Maharaj (AcharyaShri) 1946
आचार्य श्री १०८ विद्यासागरजी महाराज (आचार्यश्री) १९४६ Acharya Shri 108 VidyaSagarji Maharaj (AcharyaShri) 1946
Acharya Shri 108 Vidyasagarji Maharaj
#Utkrusthsagarji1940VidyaSagarji1946
AcharyaShriVidyasagarjiMaharaj
AcharyaShriVidyasagarjiMaharaj
500
Muni Shri 108 Utkrusth Sagarji Maharaj
#Utkrusthsagarji1940VidyaSagarji1946
Utkrusthsagarji1940VidyaSagarji1946
Acharya Shri 108 VidyaSagarji Maharaj 1946 (AcharyaShri)
You cannot copy content of this page