| 229391 |
40449692 |
7 धर्म का मर्म |
|
|
आने वाली १९ तारीख को *श्रुत पंचमी पर्व* के पावन अवसर पर सभी साधर्मी भाई बहनों को स्वाध्याय से / जिनवाणी से जोड़ने के लिए हम *आध्यात्मिक प्रतियोगिता* आयोजित कर रहे हैं
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी "धर्म का मर्म समूह" द्वारा श्रुत पंचमी पर्व के अवसर पर सभी को जिनेंद्र भगवान की देशना का रसपान कराने का प्रयत्न कर रहे है, इस साल का विषय आचार्य नेमीचन्द्र सिद्धांतदेव द्वारा रचित एक महान जैन सिद्धांत ग्रन्थ है,
*द्रव्यसंग्रह*
*जिसमें आपको इस ग्रन्थ की गाथा और इसके संबंध में वीडियो क्लास दी जाएगी और शाम को ठीक 8:30 बजे प्रश्न उत्तर पूछे जाएंगे, अगले दिन उसके परिणाम ग्रुप पर भेज दिये जाएंगे*
इस ग्रन्थ का शुरू से लेकर अंत तक पूरा सिलेबस पूर्ण होगा, और आपका इस ग्रन्थ का स्वाध्याय भी होगा।
इस ग्रन्थ में जीव, पुद्गल, धर्म, अधर्म, आकाश और काल द्रव्यका विस्तृत विवेचन है, इसके अंतर्गत जीव, अजीव, आस्रव, बंध, संवर, निर्जरा और मोक्ष के साथ-साथ पुण्य और पाप सात तत्व, ९ पदार्थ का सूक्ष्म विश्लेषण किया गया है, इसमें सम्यक् दर्शन, सम्यक् ज्ञान और सम्यक् चारित्र (रत्नत्रय) मोक्षमार्ग का वर्णन है, अरिहंत, सिद्ध, आचार्य, उपाध्याय और साधु (पंचपरमेष्ठी) के स्वरूप और ध्यान की विधि का वर्णन है
तो सभी तैयार हो जाइए इस प्रतियोगिता के लिए *अपने मित्र, परिवार, साधर्मी भाई बहनों को, बच्चों, युवाओं और ज्येष्टो को सूचित करें उन्हें इस ग्रुप से जोड़े* और प्रतियोगिता के लिए प्रेरित करें
इस प्रतियोगिता के माध्यम से हम जिनवाणी के आध्यात्मिक सिद्धांतों को सरलता से समझने का प्रयास करेंगे, *स्वाध्याय भी होगा, धर्म प्रभावना भी होगी, जिनवाणी की प्रभावना भी होगी*
आप सभी से निवेदन के आप *"धर्म का मर्म"* ग्रुप में जुड़िए अपने प्रियजनों को जोड़े और, परीक्षा देने के लिए प्रेरित करें
यह आपके प्रिय जनों के लिए सबसे अनमोल उपहार होगा और यह ही जिनधर्म की प्रभावना का मंगल कार्य होगा
इसमें आप बच्चों को युवाओं को और बड़ों को भी जोड़ सकते हैं, बच्चों को और युवाओं को संस्कारित करने का यह सुनहरा अवसर है, इसी मंगल भावना के साथ सादर जय जिनेंद्र
अगर आप पहले से धर्म का मर्म ग्रुप से जुड़े है तो आप को प्रतियोगिता अपने ग्रुप पर आ जाएगी,
जो अभी नए से जुड़ना चाहते है उन्हें ग्रुप से जोड़ने के लिए नीचे दी हुई लिंक आप अपने साथियों को भेजें,
<a href="https://chat.whatsapp.com/GOenXNAcaK29ziTmhZ1Gt2" target="_blank">https://chat.whatsapp.com/GOenXNAcaK29ziTmhZ1Gt2</a>
*धर्म का मर्म* |
|
2026-06-14 11:15:02 |
|